- नेट ज़ीरो भविष्य के संकल्प को किया और सशक्त
लखनऊ 12 जुलाई ,: एसकेडी एकेडमी ( SKD Academy ) द्वारा रविवार, 12 जुलाई 2026 को वृन्दावन परिसर, लखनऊ में “मेधावी छात्र सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी की सभी शाखाओं के वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था( SKD Academy lucknow ) के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह तथा निर्देशिका निशा सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
SKD Academy lucknow : इस वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में सूर्यांश अवस्थी ने 99.20% अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर (AIR) पर चौथा स्थान प्राप्त किया। आईएससी बोर्ड परीक्षा में सुहानी शाक्य ने 98.25% तथा निष्कर्ष त्रिपाठी ने 98.00% अंक अर्जित कर क्रमशः अखिल भारतीय स्तर पर आठवाँ एवं नौवाँ स्थान प्राप्त किया। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में सुभान अली ने 95.0% अंक प्राप्त कर लखनऊ टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में गौरव सिंह ने 91.33% अंक प्राप्त कर अपनी शाखा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई कक्षा 12वीं में अनामिका यादव एवं मुदित सिंह ने 96.8%, उन्नति तिवारी ने 95.80% तथा एम.डी. मुबतादिर राना ने 93.20% अंक प्राप्त कर अपनी-अपनी शाखाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं सीबीएसई कक्षा 10वीं में यथार्थ कुशवाहा ने 98.60%, विनायक मिश्रा ने 97.80% तथा रोहन यादव ने 97.00% अंक प्राप्त कर अपनी शाखाओं के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
एसकेडी एकेडमी ( SKD Academy lucknow ) के विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर संस्था का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अनन्या वर्मा (यूपीपीसीएस-2026), आयुषी यादव (कंपनी सेक्रेटरी), रोहन सिंह (एमबीए, आईआईएम रायपुर), राशी गौर (एमबीए, आईआईएम इंदौर), अंकित सोनकर (बी.टेक., एमएमएमयू, गोरखपुर), गौरान्वित (बी.टेक., आईआईआईटी कांचीपुरम), अक्षत पाण्डेय (एचबीटीआई, कानपुर) तथा प्रोमित मैथी (सीएमए फाउंडेशन, अखिल भारतीय चौथा स्थान) सहित विभिन्न अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों ( SKD Academy lucknow ) को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए युवाओं से प्रकृति के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने तथा अपने दैनिक जीवन में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने “नेट ज़ीरो” अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2030 तक नेट ज़ीरो लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एसकेडी एकेडमी द्वारा लिए गए संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
संस्था ( SKD Academy lucknow ) के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं समर्पित शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थियों का निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण तथा शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन एवं समर्पित प्रयास संस्था की उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को आने वाले वर्षों में और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
अपने संबोधन में निदेशक मनीष सिंह ने समाज को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के प्रति संस्था ( SKD Academy lucknow ) की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट ज़ीरो विज़न से प्रेरणा लेते हुए मनीष सिंह ने वर्ष 2030 तक एसकेडी एकेडमी ( SKD Academy lucknow ) को “नेट ज़ीरो” संस्थान ( SKD Academy lucknow ) बनाने के संकल्प को पुनः दोहराया तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार से इस जन-आंदोलन का सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सतत प्रयास और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली ही एक स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला सिद्ध होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तथा प्रत्येक बच्चे को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्था प्रबंधन अपना नैतिक दायित्व मानता है और इसी उद्देश्य के साथ एसकेडी एकेडमी ( SKD Academy lucknow ) निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन एसकेडी एकेडमी (यूपी बोर्ड शाखा) की प्रधानाचार्या डॉ. शैलि श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें
