आजमगढ़ , 12 जुलाई , उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 12 से 14 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के एनएसएस और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया। वृक्षारोपण नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, ताकि वे विकसित होकर भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व है। सामूहिक सहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ परिसर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

