गोण्डा, 24 मार्च , श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा ( Shri Lal bahadur Shastri Degree College Gonda ) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार गोण्डा में दिनांक 23 मार्च से 29 मार्च 26 तक किया गया है। उद्घाटन समारोह में विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आलोक कुमार,अपर जिलाधिकारी गोण्डा एवं विशिष्ट अतिथि अनंत प्रकाश शुक्ला ‘बब्बू’ ग्राम प्रधान परेड सरकार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह,डा चमन कौर,डा परवेज आलम,डा दिलीप शुक्ल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही साथ समाज सेवा का गुण भी सीखना है जिससे समाज में सशक्त बदलाव लाया जा सके।

वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर के कार्यक्रम की संक्षिप्त रुपरेखा प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेन्द्र सिंह जी आये हुए विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डा परवेज आलम ने किया।

