

- शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कन्या भोज की शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया.
बिलासपुर , 27 सितम्बर , आज शा प्रा शाला सेमरताल संकुल सेमरताल में नवरात्रि के महान पावन पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी, प्रदीप कुमार मुखर्जी एवं प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप और पुरे स्टाप के द्वारा मां दुर्गा रूपी कन्याओं का पुजा किया। इस सुअवसर पर विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर दुर्गा मां की झांकी निकाली।
इसके बाद समस्त दुर्गा स्वरुप बालिकाओं को गुरूजनो की ओर से श्रृंगार सामग्री वितरण किया कन्या भोज कराया जिसमें खीर, पुड़ी, केला,सेव सब्जी स्वयं शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। इस अपार श्रद्धा भाव एवं सम्मान पाकर सभी बच्चों का खुशी का ठिकाना न रहा।

संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा –
अपने उद्बबोधन में संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी ने मां दुर्गा की नवरूपो का बखान करते हुए कहा कि जब जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है ,तब तब कोई न कोई रूप में दुष्टों का संगहार करने शक्ति रूप दुर्गा की अतरण हुआ है। शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कन्या भोज की शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया और संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देवी स्वरूप हो हर माता और बहनो का हमे हमेशा सम्मान करना चाहिए।

इनका सहयोग रहा सराहनीय
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप, बालमुकुंद शर्मा,निलिमा निकोसे,शुभा पांडेय, श्वेता द्विवेदी, शशि श्रीवास्तव, नमिता मिश्रा, राधा टडंन अनुपमा गौरहा, बीना ठाकुर, एवं स्व सहायता समूह के सराहनीय सहयोग रहा।
