भोपाल . साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ( Sanchi University of Buddhist-Indic Studies ) के कुलगुरु प्रोफेसर विमलेंद्र कुमार ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से राजभवन में सौजन्य भेंट की। कुलगुरु का प्रभार संभालने के बाद प्रो. विमलेंद्र कुमार की राज्यपाल से यह पहली मुलाकात थी।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय ( Sanchi University of Buddhist-Indic Studies ) की प्रगति, अध्ययनरत छात्रों और वर्तमान में संचालित किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, उन्होंने बौद्ध धर्म के अकादमिक विस्तार और विश्वविद्यालय ( Sanchi University of Buddhist-Indic Studies ) में शिक्षा ग्रहण कर रहे विदेशी छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने उनके श्रीलंका दौरे से जुड़े संस्मरण भी सुनाएं। कुलगुरु प्रो. विमलेंद्र कुमार ने राज्यपाल को अवगत कराया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय ( Sanchi University of Buddhist-Indic Studies ) के अंतर्गत बौद्ध धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण शोध कार्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने आश्वासत किया कि शोधार्थियों हेतु ‘तिब्बती त्रिपिटक’ और ‘चीनी त्रिपिटक’ जैसे दुर्लभ और महत्वपूर्ण ग्रंथ भी जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्यपाल ने भारतीय शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय ( Sanchi University of Buddhist-Indic Studies ) के पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद सरस्वती और भारतीय संस्कृति से जुड़े अन्य महान विद्वानों की पुस्तकें प्रमुखता से रखी जाएं, ताकि विद्यार्थी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत हो सकें।
यह भी पढ़ें
