लखनऊ, 19 मई , एस आर ग्लोबल स्कूल, बीकेटी, लखनऊ ( S R Global School lucknow ) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया . कार्यक्रम के मुख्या अतिथि विधान परिषद् सदस्य व विद्यालय के चेयरमैन पवन सिंह चोहान ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और सहयोग का प्रतीक है।
इस अवसर पर सभी मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं समस्त एस आर ग्लोबल स्कूल परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी. इस अवसर पर विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे .
