
- प्रधानाचार्या डॉ दिव्या श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण
- झंडारोहण सरस्वती पूजा एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
- देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई
लखनऊ। दयानंद कन्या इंटर कॉलेज महानगर लखनऊ (Dayanand Girls Inter College Mahanagar Lucknow) में गणतंत्र दिवस (Republic day 2023 ) की 74 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ दिव्या श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया । 74 वें गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर प्रभात फेरी के पश्चात झंडारोहण सरस्वती पूजा एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर सभी ने देश के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । पूरा कार्यक्रम उल्लास और खुशी के साथ मनाया गया। यह सभी कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ दिव्या श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।

