
लखनऊ 31 अक्तूबर । उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री रहे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वी जन्म जयंती ( Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2025( के पावन अवसर पर सूबे के शिक्षकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज इस सुअवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में सरदार पटेल जी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महानायक बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश की आजादी के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। उन्होंने संपूर्ण राष्ट्र को एकजुट कर अखंड भारत की अक्षुण संकल्पना को पूर्ण करने मे एक महानायक की भूमिका का निर्वहन किया।
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2025: शिक्षक नेताओ ने कहा कि सरदार पटेल जी के जीवन मूल्यों व उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर भावी युवा पीढ़ी से राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण बनाये रखने का पाठ पढ़ाने में शिक्षक समुदा य का आह्वान किया है। यही आज के इस अवसर पर सरदार पटेल जी को राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
