लखनऊ , 10 जुलाई , पं0 दीन दयाल उपाध्याय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College, Lucknow ) में शैैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातक/स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 15 मई, 2026 से प्रारम्भ हैं। अवशेष पाठ्यक्रमों में अभी आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया दिनांकः 30 जुलाई, 2026 तक निर्धारित की गयी है।
महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College, Lucknow ) में स्वीकृत पाठ्यक्रमों (बी0ए0 (प्रथम वर्ष), बी0एस-सी0 (प्रथम वर्ष), बी0काम0 (प्रथम वर्ष) के प्रवेश आवेदन पत्र दिनांक 15.04.2025 से बी0ए0 प्रथम वर्ष 430 सीट, बी0काॅम0 प्रथम वर्ष 120 सीट, बी0एस-सी0 बायो ग्रुप- 60 सीट, बी0एस-सी0 मैथ्स ग्रुप-40, स्नातकोत्तर स्तर एम0ए0 (समाजशास्त्र-60, अर्थशास्त्र-60, इतिहास-60, अंग्रेजी-50, गृहविज्ञान-20), (एम0एस-सी0- रसायन विज्ञान-30) निर्धारित हैं।
महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College, Lucknow ) की वेबसाइट www.ggpgcrajajipuram.ac.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकती है। समग्र प्रवेश व्यवस्था के अंतर्गत LURN पंजीकरण (https:/ /lkounivadm.samarth.edu.in/index.php) कराना अनिवार्य है। प्रवेश संबंधी सहायता हेतु सम्पर्क के लिए दिए गए दूरभाष नंबर एवं ई मेल (0522-4041116/pracharyaddu@gmail.com) पर सम्पर्क करें।
11 एवं 12 जुलाई कोवृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ में प्राचार्य प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव के संरक्षण में 11 एवं 12 जुलाई 2026 को शासन के निर्देशानुसार वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन एक पेड़ मां के नाम का संदेश लेकर प्रस्तावित है, जिसमें राजाजीपुरम कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड की पार्षद श्रीमती गौरी सांवरिया आमंत्रित हैं। महाविद्यालय की लगभग 110 छात्राएं, समस्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें
