लखनऊ, 25 अप्रैल , पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) में 24 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026 का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सुषमा देवी ने की। यह आयोजन महाविद्यालय के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसकी संयोजक प्रो. (डॉ.) मिशू सिंह रहीं।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिष्ठित संस्था Om Enterprises (Powered by Angel One) द्वारा छात्राओं के लिए Back Office Executive (BOE) पद हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह एवं सहभागिता देखने को मिली। कुल लगभग 30 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹15,000 प्रतिमाह वेतन के साथ प्रोत्साहन (Incentives) प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) के बहुउद्देश्यीय सभागार में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ। लगभग 60 छात्राओं ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने निर्धारित समय पर औपचारिक परिधान में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहभागिता सुनिश्चित की, जिससे उनकी गंभीरता, अनुशासन एवं पेशेवर दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।इस अवसर पर नियुक्ति प्रक्रिया का संचालन Om Enterprises (Powered by Angel One) की ओर से आए प्रतिनिधियों हर्षित उपाध्याय (Head), वंशिका रस्तोगी (Manager), नैन्सी सैनी एवं आर्यन सैनी (Team Leader) द्वारा किया गया।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं का अभिलेखों के सत्यापन (Document Verification) एवं साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया में छात्राओं ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास एवं संप्रेषण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 60 प्रतिभागी छात्राओं में से 14 छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें कंपनी द्वारा प्रशिक्षण पत्र (Training Letter) प्रदान किया गया। चयनित छात्राओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास का विशेष वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुषमा देवी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कार्यक्रम छात्राओं के करियर निर्माण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. (डॉ.) मिशू सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) का करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल छात्राओं को रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करने हेतु सतत प्रयासरत है तथा भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सेल के सदस्यों प्रो. (डॉ.) शीलधर दुबे, श्रीमती किरणलता वर्मा, श्रीमती साधना सिंह यादव, श्रीमती ममता अम्बुजानानी एवं विशाल वर्मा का विशेष योगदान रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन श्री विशाल वर्मा द्वारा किया गया । सभी सदस्यों ने छात्राओं के पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं चयन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। महाविद्यालय परिवार ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) ने इस सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजकों, प्रतिभागी छात्राओं एवं कंपनी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
