

- कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा, “वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में युद्ध, आतंकी हमलों या आपदाओं की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।
लखनऊ , 07 मई 2025 , campussamachar.com, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में दिनांक 07 मई 2025 को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल प्रशिक्षण सत्र (Mock Drill in lucknow ) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था की जाँच एवं तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम (Mock Drill in lucknow ) का आयोजन महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की एनसीसी प्रभारी डॉ. नेहा जैन एवं उत्तर प्रदेश 19 गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल में महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा, “वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में युद्ध, आतंकी हमलों या आपदाओं की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। ऐसे समय में नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं का प्रशिक्षित एवं सजग रहना अनिवार्य है। यह मॉक ड्रिल महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की संवेदनशीलता, सजगता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” उन्होंने सभी उपस्थितजनों को संकट की घड़ी में संयम, त्वरित निर्णय क्षमता और सहयोगी व्यवहार अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में पधारे पंकज शर्मा ,सेफ्टी मैनेजर ट्रैफ़िक पार्क लखनऊ एवं एहतेशाम,सड़क सुरक्षा संयोजक मारुति सुजुकी, ने छात्राओं को फायर सेफ्टी के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि युद्ध या अन्य आपदा की स्थिति में आग लगना, गैस लीक, भगदड़ या ब्लास्ट जैसी घटनाएं आम होती हैं, जिनसे निपटने के लिए नागरिकों को व्यावहारिक ज्ञान और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, और फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग जैसे अहम बिंदुओं का व्यावहारिक अभ्यास किया।
उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग, प्राथमिक उपचार, इमरजेंसी अलार्म प्रक्रिया, एवं सुरक्षित निकासी मार्गों की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने अग्निशमन, प्राथमिक सुरक्षा उपायों और सुरक्षात्मक संचालन का अभ्यास किया।

एनसीसी प्रभारी डॉ नेहा जैन और कैडेट्स ने अनुशासित एवं तत्परता से प्रदर्शन कर यह संदेश दिया कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की रक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नेहा जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण जारी रहेंगे। यह आयोजन न केवल एक जागरूकता कार्यक्रम (Mock Drill in lucknow ) था, बल्कि एक प्रभावशाली अभ्यास भी, जिसने छात्राओं को आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से परिचित कराया। इस अवसर पर संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) उपस्थित रहा।
