वाराणसी , 23 मई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वाराणसी इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज बनारस के पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार पाठक का आज 23 मई को हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया।
पाठक के आकस्मिक निधन से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अपूरणीय छति हुई है। व्यक्तिगत रूप से विंध्याचल मंडल मिर्जापुर से उनका काफी जुड़ाव रहा है पाठक जी जनपद भदोही के ही रहने वाले थे। शिक्षक संघ विभिन्न कार्यक्रमों एवं आंदोलनों में जनपद मिर्जापुर को सदैव उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है।
विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के समस्त शिक्षकों प्रधानाचार्य एवं कर्मचारियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है . संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल , प्रांतीय उपाध्य्क्ष व प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी , अंजनी सिंह, रमेश कुमार द्विवेदी मंडलीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, आनन्द तिवारी जिला अध्यक्ष उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ, भदोही, प्रांतीय सरंक्षक भगवान शंकर तृवेदी, प्रांतीय महामंत्री आशीष कुमार सिंह, मिथिलेश पांडेय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्र सहित तमाम नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतक की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस महान दुःख को सहन करने के शक्ति प्रदान करें।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि हम सबके आदरणीय, संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के समर्पित कर्मयोगी, वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रद्धेय आर.के. पाठक जी का आकस्मिक निधन हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षकों के अधिकारों, संगठन की मजबूती एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व की सादगी, नेतृत्व क्षमता एवं संघर्षशीलता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस अपूरणीय क्षति से पूरा संगठन शोकाकुल है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। यहाँ जानकारी प्रांतीय उपाध्य्क्ष व प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने दी है .
