जांजगीर-चांपा, 23 मई । जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जांजगीर में नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप (BRG) का गणित विषय का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुकूल तैयार करना है।

दक्षता आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया है जिसमें एक दक्षता को प्राप्त करने हेतु विभिन्न कौशल का निर्धारण कर लर्निंग आउटकम्स को प्राप्त कर छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदान करना ही मास्टर ट्रेनर्स का मुख्य उद्देश्य है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों में दक्षता आधारित शिक्षा (Competency-Based Education) का प्रसार करने और नवीन पाठ्यपुस्तक की विषय-वस्तुओं को गहराई से समझाने पर विशेष बल दिया गया ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप प्राचीन हमारे गणितज्ञ ,वैज्ञानिकों के अनुरूप शिक्षा ग्रहण किया जा सके।
डाइट प्राचार्य बी. पी. साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षण प्रभारी उमाशंकर राठौर और सह-प्रभारी भुनेश्वर जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गणित विषय के समन्वय का दायित्व विषय समन्वयक गोपेश साहू ने संभाला। डॉ प्रतिमा साहू ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम पर विस्तार से अपना अनुभव भी साझा किया ताकि छात्र छात्राओं में कौशल आधारित दक्षता प्राप्त हो सके।

कुशल प्रशिक्षकों ने दिया। डाइट में पांच दिवसीय नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित इला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण में जिला रिसोर्स ग्रुप (DRG) के अनुभवी और कुशल प्रशिक्षकों ने मास्टर ट्रेनर्स के रूप में अपनी सेवाएं दीं, जिनमें शामिल हैं:
जयंत सिंह क्षत्रिय (प्रधान पाठक) पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा अकलतरा) उदय कुमार देवांगन (शिक्षक, बालपुर, बलौदा) सुरेन्द्र श्रीवास (शिक्षक, नवापाराकला, सक्ती), पदमा पटेल ,अवधेश शर्मा ,रोशन खरे पुनीता ,ज्योति दास बी सी टंडन ने संस्कृत गणित एवं अंग्रेजी के प्रशिक्षकों ने अपने अपने विषय को व्यावहारिक और रोचक तरीके से पढ़ाने के नवीन तौर-तरीकों को साझा किया, ताकि कक्षा कक्ष में बच्चे गणितीय कौशल को आसानी से आत्मसात कर सकें। इस जी प्रशिक्षण से ब्लॉक स्तर पर आए प्रतिभागियों को गणित के विभिन्न विषय वस्तुओं पर नई शिक्षण तकनीकों को समझने में काफी मदद मिलेगी।
