नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक) की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों के चुनाव परिणामों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा तंज कसा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने यह तंज इसलिए कसा क्योंकि इन 28 MLC सीटों में से बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट (शून्य) हासिल नहीं हुई, जबकि कांग्रेस लगातार ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाकर सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करती रही है| प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक के 4 बड़े राज्यों में 28 MLC सीटों पर चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराए गए थे। ज़रा अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?”
