लखनऊ, 20 अप्रेल , परशुराम प्राकट्य दिवस ( Parshuram Jayanti ) पर आयोजित कार्यक्रम में उ .प्र.जन कल्याण समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय न तो परशुराम ऐसा पुत्र जन्मेगा न तो ॠषि जमदग्नि सरीका व्यक्ति आयेगा. इसलिए इनका पूजन किया जाना चाहिए .
राजाजीपुरम् कालोनी ,लखनऊ में परशुराम प्राकट्य दिवस( Parshuram Jayanti ) का आयोजन संस्था- उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि इस काल में परशुराम ऐसा न पुत्र जन्म लेगा और न ही ॠषि जमदग्नि ऐसा पिता। हर युग में आततायी रहे हैं और उनके विनाश के लिए कोई महान आत्मा जन्म लेती है। कार्यक्रम में बी.एल.अवस्थी, शिव शंकर सिंह,अशोक कुमार शुक्ल, सोमेश त्रिपाठी, शंभू दयाल मिश्र, करुणेश चंद्र शुक्ल, मोहित अवस्थी,जे.पी.मिश्र, संत राम गुप्ता, जमुना प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे .
