रामपुर (रुपईडीहा) , 20 अप्रैल , अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांति कुंज हरिद्वार)के तत्वावधान में देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर (रुपईडीहा) ( Dev Sanskriti Gramodaya Inter College Village – Rampur) में पांच दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक गरिमा सम्मान शिविर तथा महिला सशक्तिकरण अभियान एवं विद्या आरंभ संस्कार का भी आयोजन होगा।आयोजन में सहभागिता हेतु स्थानीय गायत्री परिजनों द्वारा घर-घर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 21 अप्रैल प्रातः कलश शोभा यात्रा के साथ होगा।सायं संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।22 अप्रैल को देव आवाहन के साथ यज्ञ एवं विद्या आरम्भ संस्कार,23 अप्रैल को प्रातः यज्ञ एवं संस्कार व मध्याह्न में जिला स्तरीय शिक्षक गरिमा/सम्मान शिविर तथा सायं संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा प्रस्तावित है।24 अप्रैल को प्रातः यज्ञ एवं संस्कार के साथ दीप यज्ञ व संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का समापन होगा ।25 अप्रैल को यज्ञ एवं संस्कार के पश्चात विदाई समारोह का भी आयोजन रखा गया है।
देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज ( Dev Sanskriti Gramodaya Inter College Village – Rampur) प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है तथा स्थानीय गायत्री परिजन बनारस गिरी (शिक्षक), कौशल किशोर वर्मा (शिक्षक),शिक्षाविद राजीव श्रीवास्तव, पाटन दीन वर्मा(शिक्षक), गायत्री परिजन मदनपाल सिंह, सनातन समाज नेता कृष्ण चंद्र पाठक, अरुण पाठक,जगत राम वर्मा (गायत्री परिजन) कौशल किशोर श्रीवास्तव(प्रवक्ता) द्वारा सम्पर्क अभियान चला कर लोगो को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजित शिक्षक गरिमा सम्मान शिविर में प्राथमिक स्तर से महाविद्यालय स्तर के प्राचार्य एवं शिक्षकों को आमंत्रित कर वरिष्ठ शिक्षाविद व समाजविदों द्वारा नशा मुक्त समाज बनाये जाने का भी संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सशस्त्र सीमा बल,शिक्षा व विकास से जुड़े अधिकारी पर्यावरणविद ,शिक्षाविद,कानूनविद, तथा भारी संख्या में किसान व व्यापारी भी सहभाग करेंगे।उप निदेशक कृषि व जिला उद्यान अधिकारी के तत्वावधान में उन्नतशील लाभकारी खेती ,विषमुक्त खेती के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी भी प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
