- सूबे की राज धा नी लखनऊ में सात अगस्त को होगा यह धरना प्रदर्शन : ओ पी त्रिपाठी
लखनऊ, 30 जुलाई। पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमन कर तदर्थवाद की समाप्ति, शिक्षकों को भी राज्य कर्मियों की ही तरह सेवारत एवं सेवानिवृत को विना भेदभाव के पं दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करवा ने सहित लंबित मागो को लेकर राज्य परिषद के निर्णय के अनुसार31 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्याल यों पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर शासन का शिक्षक ध्यान आकृष्ट करेंगे।
यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी एवं महामंत्री आशीष सिंह ने आज यहाँ जारी अपनी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
शिक्षक नेताओ ने बताया कि लखनऊ में यह कार्य क्रम आगामी सात अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित किया जायेगा। राजधानी में आयोजित इस धरना कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी, महामंत्री आशीष सिंह, संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय सहित अनेक प्रखर एवं वरिष्ठ शिक्षक नेतागण धरने एवं प्रदर्शन को संबोधित करेंगे। शिक्षक नेताओं ने कहा कि इस अवसर पर शासन स्तर पर लंबित अपनी ज्वलंत मुद्दे को सूबे के योगी आदित्यनाथ सरकार को संबोधित ज्ञापन भेज कर उनके त्वरित निस्तारण किये जाने की मांग की जायेगी।
