
- ओ पी एस से इतर अन्य प्रस्तावित पेंशन स्कीम के विरोध में क़ाली पट्टी बाँध कर करें मूल्यांकन अथवा अध्यापन कार्य करें – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 27 मार्च 2025, campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने आगामी एक अप्रैल को अटेवा के वैनर तले पुरानी पेंशन बहाली और इसके अलावा अन्य लागू किये जाने वाले पेंशन स्कीम के विरोध में प्रस्तावित देश व्यापी आंदोलन में संगठन की ओर से पूर्ण समर्थन दिये जाने की घोषणा की की है। संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपने संयुक्त बयान में कहा कि ओ पी एस के अलावा अन्य कोई भी पेंशन स्कीम को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों के विपरीत करार दिया है।

शिक्षक नेताओं ने प्रस्तावित आंदोलन को संगठन का समर्थन की घोषणा करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम, ओ पी एस की बहाली संबंधी माँग को शिक्षकों एवं कर्म चारियो के व्यापक हित में लागू किये जाने की पुरजोर माँग की है। शिक्षक नेताओ संगठन से जुड़े शिक्षकों के नाम जारी एक अपील मे प्रस्तावित आंदोलन के दिन एक अप्रैल को क़ाली पट्टी बांध कर ओ पी एस लागू कराये जाने की माँग को अपना समर्थन एवं अन्य किसी भी पेंशन स्कीम का व्यापक विरोध जताने की घोषणा की है।
