लखनऊ , 28 फरवरी , इस पृथ्वी को अपनी मां मानेंगे तो ना ही सार्वजनिक स्थल पर हम थूकेंगे ना ही कूड़ा फेंकेंगे ना ही प्लास्टिक सहित अन्य गंदगी फैलाएंगे ;इसी,संदेश के साथ 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day 2026 ) के अवसर पर श्री जय नारायण मिश्र (केकेसी) महाविद्यालय लखनऊ में भूगोल एवं भू -विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day 2026 ) मनाया गयाl इस अवसर पर अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ की प्रोफेसर उपमा चतुर्वेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का मुख्य विषय सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण था।

कार्यक्रम का प्रारंभ कला संकाय प्रभारी एस सी हजेला, विज्ञान संकाय प्रभारी एसपी शुक्ला एवं भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंशुमाली शर्मा ने मुख्य वक्ता को पौधा उपहार देकर किया। प्रोफेसर उपमा चतुर्वेदी ने बच्चों को सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 17 एसडीजी गोल से परिचित कराया एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के अंत में अपनी कविता अधूरा कैनवास प्रस्तुत की जिसके माध्यम से सतत विकास, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण ( National Science Day 2026 ) की बात कही गई। इस अवसर पर छात्राओं ने एक संवाद नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विकसित भारत पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ( National Science Day 2026 ) को सम्मानित भी किया गया। प्रथम पुरस्कार तमन्ना चौहान ,द्वितीय पुरस्कार अंकुश कुमार प्रसाद ,तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से तनीषा सिंह एवं रुद्र प्रताप सिंह साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए ।कार्यक्रम के अंत में भूगोल विभाग के प्रभारी आदित्य काला ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस कार्यक्रम ( National Science Day 2026 ) हेतु प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने विभागों को शुभकामना संदेश भेजा।कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरके पांडे , प्रोफेसर विवेक सिंह, डॉ नरेंद्र शंकर पांडे, डॉ आशुतोष शुक्ल , आयुषी शर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
