नई दिल्ली. महामना मालवीय मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में 09 अगस्त को मालवीय स्मृति भवन (पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग) सभागार में “कृषि एवं ग्रामीण विकास ही विकसित भारत का आधार है” विषयक आधारित परिचर्चा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात कृषि वैज्ञानिकों के अलावा भारी संख्या में प्रगतिशील कृषक कृषि विभाग के उच्चाधिकारी एवं मिशन से जुड़े पदाधिकारी उपास्थि रहे।
इस अवसर पर मालवीय मिशन अवध के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री को ज्ञापन देकर “विष मुक्त खेती नशामुक्त गांव” विषयक आंदोलन से जन जन को जोड़ने का आग्रह भी किया। महामना मदन मोहन मालवीय मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री (ऊ०प्र) सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि , कृषि को रोजगारपरक एवं लाभकारी बनाने के लिए सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर कार्यकमों का संचालन किया जा रहा है अब युवा किसान पलायन नहीं कर रहे हैं अपितु कृषि आधारित सरकारी सहायता प्राप्त अनुदान से रोजगार का सृजन कर बड़े पैमाने पर उत्पादित अनाज , सब्जी , फल एवं दुग्ध उत्पाद का निर्यात समूचे देश के अलावा विश्व के देशी में कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने आवाह्न किया कि विष मुक्त खेती से विमुख होकर हम पारंपरिक प्राकृतिक खेती को अपनाएं तभी हम स्वस्थ एवं सुखी रह सकेंगे।

मिशन संरक्षक संघ विचारक प्रभु नारायण ने कहा कि , कृषि भारत की आत्मा है हम सब मिलकर उन्नतशील प्रजाति के बीजों का चयन कर खेती किसानी बागवानी एवं दुग्ध उत्पाद को सहकारिता के आधार पर बढ़ावा दें तभी हमारा देश समृद्धशाली एवं वैभवशाली बना रह सकेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मालवीय मिशन राष्ट्रीय अध्यक्ष इ० हरिशंकर सिंह ने कहा कि , प्राचीनकाल से ही खेती किसानी दुग्ध उत्पाद एवं बागवानी करना हमारे लिए गौरवशाली एवं स्वाभिमान का प्रतीक होता रहा है लेकिन अब युवा खेती किसानी से विमुख हो रहा है यह चिंता का विषय है ऐसे में हम सब का सामूहिक दायित्व बनता है खेती किसानी से जन जन को जोड़ें और इसे राष्ट्र की अस्मिता से जोड़कर सामूहिक रूप अच्छी खेती किसानी कर हम राष्ट्र के नव निर्माण में प्रभावी भूमिका तय करे तभी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा।
अवध संगठन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , महामंत्री सोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट , संघ चिंतक कुमार संभव एडवोकेट , शिक्षाविद विमल पाण्डेय , किसान नेता आदित्य मिश्रा , समाजसेवी मनीष सिंह , शिक्षा विद प्रोफेसर डॉ० एस०एन सिंह , उपाध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव आदि ने कृषिमंत्री (ऊ०प्र०) , को ज्ञापन देकर अवध क्षेत्र संगठन द्वारा चलाए जा रहे है “विष मुक्त खेती नशामुक्त गांव” विशेष अभियान से जन जन को जोड़ने के लिए कृषि विभाग से हर संभव सहयोग का आग्रह किया तथा कृषि आधारित परिचर्चा को जगह जगह आयोजित करने हेतु प्रस्ताव रखा।
आयोजित कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा कृषि आयुक्त (भारत सरकार) पीके सिंह , कृषि विशेषज्ञ एम०पी राव , राष्ट्रीय सचिव गोविंद अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ विचारक एवं समाजशास्त्री आर एच तुबकरी ने किया। कार्यक्रम का सुभारम मुख्य अतिथि द्वारा महामना मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण , पुष्पंचल एवं दीप्रजवलन के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें
