लखनऊ, 20 फरवरी , लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में लखनऊ विश्वविद्यालय पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी इंटर हॉस्टल कॉम्पीटिशन फेस्ट – 2026 ( Inter Hostel competition fest 2026) का आयोजन 21 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 के मध्य विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में कर रहा है । अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो वी के शर्मा ने बताया कि इस फेस्ट ( Inter Hostel competition fest 2026) का शुभारंभ 21 फरवरी 2026 को सुबह 9:30 पर सुभाष छात्रावास में किया जाएगा जबकि इस फेस्ट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 27, फरवरी-2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ए. पी. सेन सभागार में 2:00 अपराह्न किया जाएगा ।
विश्वविद्यालय के चीफ प्रोवोस्ट प्रो अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कल उद्घाटन समारोह ( Inter Hostel competition fest 2026) के मुख्य अतिथि स्पोर्ट डायरेक्टर डॉ आर पी सिंह जी रहेंगे। इस इंटर हॉस्टल कॉम्पीटिशन फेस्ट में विभिन्न प्रकार की इंडोर एवं आउट डोर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी । विभिन्न पुरुष एवं महिला छात्रावासों के अंतःवासियों के लिए नियोजित प्रतियोगिताओं को कुल तीन वर्गों में विभाजित किया गया है, प्रथम वर्ग में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, मुशायरा, स्किट, रंगोली तथा मिमिक्री को शामिल किया गया है।
द्वितीय वर्ग ( Inter Hostel competition fest 2026) में साहित्यिक (शैक्षिक) प्रतियोगिताओं को शामिल किया जाएगा जिसमें डिबेट, जस्ट ए मिनिट , क्विज, पोस्टर मेकिंग, स्वरचित कविता, तथा शायरी को रखा गया है । जबकि तृतीय वर्ग में खेलकूद (स्पोर्ट्स) प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें आउटडोर प्रतियोगिताओं में क्रिकेट ( केवल लड़कों के के लिए ), कबड्डी (केवल लड़कियों के लिए), वॉलीबॉल, रस्साकसी ,तथा इंडोर प्रतियोगिताओं ( Inter Hostel competition fest 2026) में चेस, कैरम, टेबल टेनिस आदि को शामिल किया गया है ।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉस्टलों,ए० पी०सेन हॉल किया जाएगा । साथ ही आउटडोर खेलों का आयोजन परांजपे ग्राउंड,( Inter Hostel competition fest 2026) शिवाजी ग्राउंड किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फेस्ट में भारतीय अंत:वासियों के साथ-साथ विदेशी अंत:वासी भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं । प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता के लिए विभिन्न प्रोवोस्ट एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट को समन्वयक एवं सह-समन्वयक बनाया गया है । इसी तरह विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल भी बनाये गए है। उल्लेखनीय यह भी है कि बैडमिन्टन ( Inter Hostel competition fest 2026) और टग आॅफ वार का आयोजन पहले ही 15-16 नवम्बर, 2025 को विश्वविद्यालय स्थापना सप्ताह समारोह में हो चुका है जोकि इसी काॅम्पीटीशन का हिस्सा है।
