लखनऊ , 02 जून , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय कार्यसमिति का सदस्य डॉ दिलीप सरदेसाई को नामित किया है। विदित हो कि डॉ. दिलीप सरदेसाई वीएसएसडी कॉलेज, कानपुर के पूर्व प्रधानाचार्य रहें है। आपने अंतरिक्ष भौतिकी में पीएचडी किया है।
डॉ दिलीप सरदेसाई पूर्व में वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर के कार्यसमिति के सदस्य रह चुकें है। डॉ दिलीप सरदेसाई के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय जर्नल्स में बहुत सारे शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और पीएचडी के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया है।
