लखनऊ , 02 जून, भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश जनपद लखनऊ द्वारा जिला संस्था के संपर्क कार्यालय उदयाचल (क्वींस कॉलेज कैंपस) बाला कदर रोड लालबाग, लखनऊ पर पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे तथा जलप्याऊ शिविर का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के सहायक प्रादेशिक आयुक्त एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक, षष्ठ मंडल लखनऊ डा. प्रदीप कुमार तथा जिला संस्था के संरक्षक डा. आर. पी. मिश्र द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व पूजन कर भोग लगाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ मास के प्रत्येक बड़े मंगल के अवसर पर भारत स्काउट और गाइड लखनऊ के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों द्वारा भंडारे व जलप्याऊ शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कार्य है। जिला संस्था द्वारा लखनऊ की संस्कृति से जोड़े रखने के इस प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाये कम है।
जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि भंडारे में मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप कुमार, जिला संरक्षक डॉक्टर आर पी मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री श्री नरेंद्र कुमार वर्मा प्रदेशीय मंत्री डॉ आर के त्रिवेदी, भारत स्काउट और गाइड संस्था के जिला मुख्यायुक्त डॉ जेपी मिश्र, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मिला सिंह, जिला सचिव अनिल शर्मा डीओसी (गाइड) मधु हंसपाल आदि द्वारा जनमानस को कढ़ी, चावल, बूंदी व शरबत वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप कुमार, जिला संरक्षक डॉक्टर आर पी मिश्र, जिला मुख्य आयुक्त डॉ जेपी मिश्र, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मिला सिंह, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डॉ आर के त्रिवेदी, जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती संगीता अग्रवाल, जिला कमिश्नर (स्काउट) डा.महेंद्र तिवारी, डीओसी गाइड मधु हंसपाल, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव डॉक्टर मीता श्रीवास्तव, एएसओसी लखनऊ मंडल गरिमा पाल, प्रधानाचार्यगण डॉक्टर जी के मिश्र, श्री अजीत कुमार, श्री आर. के. सिंह के अलावा जनपद के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
