
- रेलवे में सुरक्षा की स्थिति को लेकर कर्मचारियों/ मजदूरों का कन्वेशन कल 26 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है।
लखनऊ, 25 जुलाई । रेलवे में सुरक्षा की स्थिति को लेकर कर्मचारियों/ मजदूरों का कन्वेशन कल (26 जुलाई) आयोजित किया गया है। इसमें रेलवे की यूनियनों के नेता भाग लेगें। कन्वेंशन का उद्घाटन सीटू की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा0 के हेमलता करेगी।
ज्ञातव्य हो कि केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण विगत कई वर्षो मे रेलवे में दुर्घटना बढ़ रही है। सरकार की तरफ से उपेक्षा किया जा रहा है। कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई है। रेलवे लोको पायलट से 12 से 15 घण्टे तक लगातार डयूटी कराई जा रही है। कन्वेंशन को आल इण्डिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के वाराणसी मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह हड्डा, आल इण्डिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन एनईआर के महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय तथा आल इण्डिया गार्डस कौंसिल के मण्डलीय महामंत्री रामदेव जी सम्बोधित करेगे। इस कन्वेशन का आयोजन सीटू की उत्तर प्रदेश ईकाई ने किया है। उक्त जानकारी सीटू के प्रदेश महामंत्री प्रेम नाथ राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
