लखनऊ , अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय University of Lucknow (नवीन परिसर) में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) –सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस 25 फरवरी 2026 को भव्य आयोजन किया गया . आज “संवाद: बढ़ता नशा–भटकता युवा” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कक्ष संख्या 225(N) में दोपहर 1 बजे से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, जो वर्षों से इस विषय पर कार्य कर रहे हैं, ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन अनमोल है।” उन्होंने “एक चुटकी, एक घूंट और एक फूंक” को नशे की पहली सीढ़ी बताते हुए विद्यार्थियों से इनसे दूर रहने की भावनात्मक अपील की।

मुख्य वक्ता की कई प्रेरणादायी बातों ने उपस्थित विद्यार्थियों के मन में नया जोश भर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए वास्तविक जीवन के उदाहरणों ने सभी को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने अनुभव किया कि नशा केवल एक व्यक्तिगत कमजोरी नहीं, बल्कि सामाजिक चुनौती है, जिसका समाधान सामूहिक जागरूकता और दृढ़ संकल्प से ही संभव है।
University of Lucknow : संवाद सत्र के दौरान स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता की और विषय से संबंधित प्रश्न प्रस्तुत किए। इस अवसर पर NSS इकाई–1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं इकाई–2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने तथा नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

University of Lucknow News : कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता द्वारा सभी उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने NSS का प्रेरणादायक गीत सामूहिक रूप से गाकर एकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात किया और अंत में सभी ने जलपान ग्रहण किया। तृतीय दिवस का यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक, जागरूकतापरक एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
