खास बिंदु
बैठक तीन बजे क्वींस इंटर कॉलेज में
31 दिसंबर तक कराए जाने हैं चुनाव
लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की लखनऊ इकाई के चुनाव 31 दिसंबर से कराए जाने की तैयारी है। संगठन के प्रदेश नेतृत्व से इस आशय के निर्देश मिलने के बाद जिला इकाई की ओर से सभी शाखा अध्यक्षों व मंत्रियों को एक परिपत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिन इकाइयों के चुनाव अब तक नहीं संपन्न हो पाए हैं, वे हर हाल में 20 दिसंबर तक संपादित कराना सुनिश्चित करेें और जिला प्रतिनिधियों के नामों की सूची जिला अध्यक्ष/मंत्री/ कोषाध्यक्ष व आय-व्यय निरीक्षक को उपलब्ध कराएं।
संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ.आरके त्रिवेदी व अन्य पदाधिकारियों की ओर से संगठन चुनाव, शिक्षक समस्याओं सहित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 14 दिसंबर को अपराहृन तीन बजे क्वींस इंटर कॉलेज में जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी विद्यालय इकाईयों के शाखा अध्यक्षों व मंत्रियों, जिला कार्यसमिति के सदस्यों को,समितियों के पदाधिकारियों और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इस बैठक में एजेंडे में उन मुद्दों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें संगठन की ओर से उठाया गया है और सफलता प्राप्त की है।

