
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय ( Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने 07 दिसंबर को परिसर स्थित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। कुलपति ने रजत जयंती सभागार एवं नवीन आईटी भवन में आयोजित हो रही लिखित परीक्षा हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के प्रभारी कुलसचिव सूरज कुमार मेहर सहित सहायक कुलसचिव प्रशासन अभिदीप तिवारी उपस्थित रहे।
रजत जयंती सभागार में अस्थाई शिक्षकों के साक्षात्कार हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं जिनमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति हेतु बनाई गई डेस्क, दस्तावेजों का सत्यापन एवं साक्षात्कार कक्षों का अवलोकन करते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने साक्षात्कार हेतु आए अभ्यर्थियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
कुलपति महोदय ने नवीन प्रौद्योगिकी भवन में सुरक्षा अधिकारी की अस्थाई भर्ती हेतु जारी लिखित परीक्षा के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) में जारी भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण स्थल का भ्रमण कर कार्य की प्रगति को देखा। उन्होंने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (यांत्रिकी) डॉ. आर.के. चौबे एवं अन्य सदस्यों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
