लखीमपुर खीरी , 27 जून , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई फूलबेहड व जिला कार्य समिति की कल हुई संयुक्त गूगल मीट में ब्लॉक की समस्त कार्यकारिणी व जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में विभिन्न संकुलो में कार्यरत शिक्षक व बैठक में जुड़े हुए पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को रखा गया l समस्याएं बहुत ही गंभीर है l जिनको लेकर मार्च 2026 से अब तक कई बार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड बृजराज सिंह जी से दूरभाष व BRC फूलबेहड़ पर वार्ता की जा चुकी हैं, लेकिन कोई हल न निकलने की दशा में कार्यकारिणी द्वारा आज दिनांक 27 जून 2026 शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से BRC फूलबेहड़ के प्रांगण में धरना प्रदर्शन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है
संगठन के नेताओं ने सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं से अनुरोध किया है कि खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड के शिक्षकों के मानसिक एवं आर्थिक शोषण के खिलाफ आज बीआरसी फूलबेहड पर दोपहर 2:30 बजे एकत्रित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएं।
