लखनऊ, 12 जुलाई , “एक पेड़ माँ के नाम “ अभियान के अंतर्गत खुन खुन जी गर्ल्स महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls Degree College | Chowk, Lucknow ) में प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के मार्गदर्शन मे नोडल ऑफिसर डॉ स्नेह लता शिवहरे के द्वारा आज दिनांक 12/07/2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशिष्टगण पार्षद चौक लखनऊ अनुराग मिश्रा, धर्मपत्नी श्रीमती नीता जी एवम डॉ सुनीता कुमार, प्राचार्या नारी शिक्षा निकेतन पी. जी. कॉलेज द्वारा कॉलेज परिसर मे उपस्थित होकर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर ( Khun Khun Ji Girls Degree College | Chowk, Lucknow ) में नीम्बू, अमलतास, गुलमोहर एवं एवं अन्य छायादार तथा फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक, शिक्षणेतर स्टाफ, NCC कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), इको क्लब तथा विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने परिसर/ अपने घर के आस पास को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने तथा प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
