लखनऊ, 13 अप्रेल , खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls Degree College ) नारी शक्ति वंदन अधिनियम…. छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला में आज 13 अप्रेल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में nss एवं ncc की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत प्रचार प्रसार किया गया । मानव श्रृंखला “एकता” का प्रतीक है।

Khun Khun Ji Girls Degree College : नारी शक्ति वंदन अधिनियम…. छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला नारी शक्ति वंदन का मतलब ही है महिला शक्ति को नमन करना। हाथ-से-हाथ जोड़कर खड़ी महिलाएं ये संदेश देती हैं कि अब महिलाएं राजनीति और निर्णय लेने में बराबरी की हकदार हैं।नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने वाला कानून है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिनियम के बारे में आम लोगों, खासकर महिलाओं को जानकारी देना है। मानव श्रृंखला एक प्रतीकात्मक तरीका है जिससे लोग एकजुट होकर इस ऐतिहासिक कानून का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाते हैं, और आम लोगों, खासकर महिलाओं को इसकी जानकारी देते है।

महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर इस ऐतिहासिक कानून की जानकारी देने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में एन एस एस अधिकारी डॉ रुचि यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला एवं एन सी सी अधिकारी डॉ. प्रियंका उपस्थित रही

