बालिका विद्यालय में अंबेडकर जयंती का गरिमामय आयोजन
लखनऊ , 13 अप्रेल , बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ ( Balika Vidyalaya Inter College Moti Nagar,Lucknow) में आज अंबेडकर जयंती ( Bhim Rao Ambedkar Jayanti ) की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद, महिला शाखा चौक के सौजन्य से एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र द्वारा भारत विकास परिषद, महिला शाखा चौक की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, सचिव प्रीति अग्रवाल, सदस्य प्रियंका वर्मा तथा प्रांतीय प्रतिनिधि मंजू अग्रवाल का स्वागत कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों एवं शिक्षिकाओं द्वारा बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College in Moti Nagar,Lucknow) प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति योगदान को रेखांकित किया। साथ ही भारत विकास परिषद, महिला शाखा चौक की अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में अंबेडकर जी के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Bhim Rao Ambedkar Jayanti : कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के मध्य अंबेडकर जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित भाषण, कविता-पाठ, गीत, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और प्रतिभा के साथ सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता ( Bhim Rao Ambedkar Jayanti ) में कक्षा 6 की गुननाज ने प्रथम तथा कक्षा 10 की वंशिका यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता-पाठ प्रतियोगिता में कक्षा 10 की काजल तिवारी प्रथम एवं कक्षा 6 की दिव्यांशी द्वितीय रहीं।

गीत प्रतियोगिता में कक्षा 9 की राखी को प्रथम तथा कक्षा 12 की खुशी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सौम्या माथुर तथा पोस्टर प्रतियोगिता में आफरीन को सम्मानित किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में कक्षा 8 की आयशा ने डॉ. अंबेडकर की वेशभूषा धारण कर उनके विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी जिसके लिए उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 10 की छात्रा काजल तिवारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं का निर्णयन रिचा अवस्थी (भाषण, कविता एवं गीत) तथा रागिनी यादव (पोस्टर एवं स्लोगन) द्वारा किया गया।

इस आयोजन ( Bhim Rao Ambedkar Jayanti ) का निर्देशन माधवी सिंह, मंजुला यादव एवं प्रतिभा रानी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उमा रानी यादव, सीमा आलोक वार्ष्णेय, पूनम यादव, उत्तरा सिंह, ऋचा अवस्थी, अनीता श्रीवास्तव, रागिनी यादव, मीनाक्षी गौतम एवं रितु सिंह सहित विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College in Moti Nagar,Lucknow) का समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माधवी सिंह ने डॉ. अंबेडकर के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके ( Bhim Rao Ambedkar Jayanti ) जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया। यह आयोजन छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, समानता और शिक्षा के महत्त्व के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
