अकलतरा, (जांजगीर चांपा ) , 22 जून , जांजगीर चांपा जिले ,में अकलतरा नगर पालिका परिषद कार्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 12 वर्ष का सफल आयोजन योग प्रशिक्षक जयंत सिंह क्षत्रिय प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा सागरपारा अकलतरा एवं संदीप बैंस के द्वारा संपन्न हुआ ।

International Yoga Day 2026 : प्रातः 7 बजे नगरपालिका परिषद अकलतरा के समस्त कर्मचारी अधिकारी एकत्र होकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजय राजपूत सहित पार्षद धनराज सिंह चौहान एवं मिर्चन्य की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोपचार “ऊं संगचध्वं ” से प्रार्थना करते हुए शिथिलीकरण से प्रारंभ करते हुए कटिचालन सहित प्राणायाम कराया गया।अनुलोम विलोम के गुण को बताते हुए स्वांस ऊपर नीचे लेते हुए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराया गया।

अंत में सभी सम्माननीय सदस्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्राणपण अपना विचार व्यक्त किया ।इस प्रकार समस्त नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
