इंदौर , 29 जून , तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। शासकीय संभागीय आईटीआई, नंदानगर, इंदौर में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन और चॉइस फिलिंग( ITI Admission Indore 2026) की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्या ने बताया कि 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आईटीआई में प्रवेश लेकर तकनीकी दक्षता हासिल कर सकते हैं। आईटीआई का प्रशिक्षण युवाओं को न केवल रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है, बल्कि उन्हें उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल बनाता है।
Latest Indore News : आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर वे अपने कौशल को और अधिक निखार सकते हैं। इसके अलावा स्वरोजगार के जरिए अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी खुलता है।
प्राचार्या ने यह भी बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण अग्निवीर भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी अवसरों में भी युवाओं के लिए उपयोगी साबित होता है। ऐसे में यह प्रशिक्षण उनके करियर निर्माण की मजबूत नींव रख सकता है। युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूर्ण करें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए mpiticounseling.co.in पर विजिट किया जा सकता है। “कौशल ही सफलता की पहचान है”, इसी संदेश के साथ युवाओं को अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया गया है।
