- आंवला नवमी के शुभ मुहूर्त पर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के आह्वान के साथ 9 कन्याओं का निशुल्क कन्यादान एवं विवाह
- सिंधी संस्कृति परंपरा के अनुसार संपन्न होगा सामूहिक विवाह
भिलाई, 14 जुलाई, सेवा पथ संस्था, रायपुर द्वारा सामाजिक समरसता एवं कन्याओं के सम्मान को समर्पित एक अनूठी पहल की जा रही है। संस्था के तत्वावधान में आंवला नवमी, 18 नवंबर 2026, बुधवार के शुभ मुहूर्त पर मां दुर्गा जी के नौ स्वरूपों का आह्वान करते हुए 9 कन्याओं का निशुल्क कन्यादान एवं सिंधी संस्कृति परंपरा अनुसार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
- तिथि एवं मुहूर्त: 18 नवंबर 2026, आंवला नवमी। यह तिथि विवाह एवं कन्यादान के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
- कन्यादान: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 9 कन्याओं का पूर्ण निशुल्क विवाह एवं कन्यादान किया जाएगा। कन्या को गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट स्वरूप दिया जाएगा।
- पूजा पद्धति: विवाह से पूर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री का विधिवत आह्वान एवं पूजन किया जाएगा। विवाह संस्कार सिंधी संस्कृति की परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार बहिराणा साहेब,मुकुट बंधन,बारात,लाडा (लेडीज संगीत) में कन्याओं की माता स्वरूप आरती उतारकर विशाल मंच पर संगीतमय आशीर्वाद समारोह”सात फेरे” के साथ संपन्न होगा।
- उद्देश्य: समाज में बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाना, दहेज प्रथा को समाप्त करना और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना।

भिलाई पंचायत के मुखियों को सादर निमंत्रण
इस पुनीत कार्य को समाज के सहयोग से सफल बनाने हेतु भिलाई क्षेत्र की समस्त सिंधी पंचायतों के मुखियों को आमंत्रित किया गया।सभी ने हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों में भारतीय सिंधु सभा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा जेठानी, सिंध ब्रादर मंडल सेक्टर 4 के अध्यक्ष जय अम्बवानी,पावर हाउस के अध्यक्ष मनोज माखीजा, भारतीय सिंधु सभा भिलाई के अध्यक्ष सुरेश नागदेव,राकेश नागदेव,हाउसिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेश जीवनानी, सांस्कृतिक सचिव हरीश लालवानी,सुभाष बलवानी,प्रकाश थारवानी,अनिल थारवानी,राजकुमार खटवानी,संजय होतवानी,अनिल दावड़ा उपस्थित थे।

कार्यक्रम स्थल: [अग्रसेन धाम,36 माल के आगे रायपुर]
समय: प्रातः 9:00 बजे से
संपर्क सूत्र:
कन्याओं के पंजीयन एवं कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
जनसंपर्क अधिकारी, रायपुर
[पहलाज खेमानी]
[9329811132]
सेवा पथ संस्था रायपुर की ओर से पहलाज खेमानी ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणा बनेगा। हम चाहते हैं कि समाज के हर वर्ग का सहयोग इस कार्य में मिले।”इस अवसर पर संस्था के पहलाज खेमानी,आकाश लालवानी,राजकुमार मंजर,अनिल नैनवानी,संदीप लालवानी,दीपक केवलानी,प्रिया नेभानी,ज्योति गेलानी,कृपा आहूजा,रेखा वाधवानी,पूनम मेथानी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
