लखनऊ , 26 अप्रेल , राजधानी स्थिति माँ श्री महाकाली विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज, निलमथा, लखनऊ( Maa Shri Mahakali Inter College in Nilmatha,Lucknow ) के छात्र जय दत्त भट्ट का चयन भारतीय सेना की टेक्निकल विंग में सीधे कमीशन अधिकारी पद हेतु कैडेट के रूप में हुआ है | जय दत्त भट्ट आल इंडिया रैंक 07 हासिल करते हुए सबसे कम उम्र के कैडेटों में शामिल हुए तथा टेक्निकल इंट्री स्कीम (TES) के माध्यम से सेना में इंजीनियर अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है .
जय दत्त भट्ट ने १७ वर्ष की उम्र में यह परीक्षा उत्तीर्ण की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता , शिक्षकों एवं अपने विद्यालय के वातावरण को दिया | कॉलेज परिवार ( Maa Shri Mahakali Inter College in Nilmatha,Lucknow ) द्वारा जय दत्त भट्ट के पिता श्री भवानीदत्त भट्ट एवं माता श्रीमती रीता भट्ट को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गयी |
