बिलासपुर , 19 मई , शुभम् विहार में खुशी की लहर—-कुमारी खुशी साहूजी का प्रतिष्ठित शासकीय संस्थान(C3ihub) डाटा इंजीनियर के पद पर कैंपस सेलेक्शन होने पर शुभम् विहार मानस मंडली के साथियों ने इस सफलता पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
रघुदीपक साहूजी एवं श्रीमती कौशल्या साहूजी ने अपनी पुत्री को उत्तम संस्कार, शिक्षा और प्रोत्साहन दिया, जिसका परिणाम यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। किसी भी सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
शुभम् विहार मानस मंडली द्वारा उस्लापुर स्टेशन में किया गया भव्य स्वागत किया गया, हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाएँ केवल आध्यात्मिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर नई पीढ़ी को प्रेरित भी करती हैं। इससे समाज में शिक्षा और उपलब्धियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है।जब किसी छात्र या छात्रा का सार्वजनिक सम्मान होता है, तब अन्य युवाओं में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा उत्पन्न होती है। यह संदेश जाता है कि समाज मेहनत और सफलता का सम्मान करता है।
शुभम् विहार मानस मंडली के अध्यक्ष अखिलानंद पाण्डेय द्वारा कुमारी खुशी साहूजी के “यशस्वी, सुदीर्घ, उत्कृष्ट एवं विकासोन्मुख भविष्य” की कामना केवल औपचारिक शुभकामना नहीं, बल्कि समाज की अपेक्षाओं और आशीर्वाद का प्रतीक है। ऐसे आशीर्वचन युवा मनोबल को और ऊँचा करते हैं।
यह सम्मान समारोह शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और प्रमाणिकता का बोध कराते हैं।आज स्वागत समारोह में कौशल्या साहू जी,रघुदीपक साहू जी, लक्ष्मी साहू जी (सीनियर,सकरी)अक्षय साहू जी,प्रेम साहू जी, लक्ष्मी साहू जी(योग शिक्षिका),ए के स्वर्णकार जी,डी पी सक्सेना जी,पी आर साहूजी ,प्रमोद अवस्थी जी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत जी, संजीव बाजपेयी जी, भूपेन्द्र यादव जी, कान्हा कश्यप जी आदि सम्मिलित रहे।
