:

बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने नवीन आईटी भवन के समीप 82.76 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की पूरे विधि-विधान के साथ आधारशिला रखी। इनके निर्माण का अनुदान विश्वविद्यालय को हेफ ा (हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी) से प्राप्त हुआ है।
कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने विश्वेश्वरैया सिविल इंजीनियरिंग विभाग भवन, जगदीश चंद्र बसु इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग भवन, विश्वकमा्र मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग भवन, वीर सावरकर बालक छात्रावास भवन एवं स्वामी आत्मानंद योग एवं ध्यान केन्द्र के फाउंडेशन फुटिंग का भूमिपूजन किया। पांच शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया। साथ ही पूजा अर्चना कर नारियल फ ोड़कर एवं सांकेतिक तौर पर कन्नी से मसाला डालकर कार्य का प्रारंभ किया।
पांच भवनों की आधारशिला के अवसर पर प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि काम करने के दो तरीके हैं-आप लोगों को अपना बना लीजिये या लोगों के हो जाइये। हम सभी के मन में विश्वविद्यालय के कल्याण की भावना है इस क्षमता को संगठित करना है। उन्होंने कहा कि बौद्धिकता का अधोसंरचना से कोई लेना देना नहीं है। विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए सभी का सक्रिय होना आवश्यक क्योंकि निष्क्रिय पड़े रहना अपराध है।
कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने मेकॉन लिमिटेड को इन भवनों के निर्माण को पूर्ण करने के लिए दिसंबर 2022 तक का समय प्रदान किया गया है। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अंतगज़्त आने वाले सार्वजनिक उपक्रम मेकॉन लिमिटेड के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि समस्त कायोज़्ं को समावधि में पूर्ण करें।
प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में जल्दी ही दो मेगावाट सोलर पावर प्लांट प्रारंभ हो जाएगा जिससे विश्वविद्यालय के बिजली के बिल से लगभग तीन से साढ़े तीन करोड़ रुपये की सालाना बचत होगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार,अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विद्यीपठ के अधिष्ठाता प्रो. टी.वी. अजुर्नन, चीफ वॉर्डन अशोक कुमार मिश्रा एवं शिक्षा विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. विशन सिंह राठौड़ व वित्ताधिकारी प्रो. एस.एस. सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही मेकान लिमिटेड के सीनियर मैनेजर देवाशीष बोस ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के यांत्रिकी विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आर.के. चैबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वीवी सूर्यकुमार दादी ने किया।
सीयू के इंजीनियरिंग के 35 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
विश्वविद्यालय की अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के 35 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इस प्लेसमेंट का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से हाईटेक नेक्सट इंजीनियरिंग एंड टेलीकॉम के द्वारा किया गया जिसमें मैकेनिकल, इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के छात्र सम्मिलित हुए। 35 छात्रों का साक्षात्कार के पश्चात अस्सिटेंट इंजीनियर के पद पर चयन हुआ।
