
बिलासपुर॰ अंचल के प्रतिष्ठित सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के NSS एवं NCC के स्वयं सेवकों एवं कैडेटों चेयरमैन पंडित संजय दुबे कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पी एल चंद्राकर मार्गदर्शन में भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ष 1971 में हुए युद्ध की 50 वी वर्षगांठ (स्वर्णिम वर्ष) स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का आज सुबह 10:00 बजे सीएमडी चौक पर उपस्थित होकर शहीदों के याद में पूरे देश में यात्रा कर रही मशाल रैली का स्वागत किए तथा राष्ट्रगान में सम्मिलित हुए।

इस गौरवशाली जीत की स्वर्णिम महोत्सव के अवसर पर नगर के जवान प्रशासनिक अधिकारी पुलिस प्रशासन रोटरी क्लब एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे | एन.एस.एस के स्वयंसेवक लुई भास्कर कौशिक , अंकुर यादव, सूर्यांश पांडे, कु.अंकिता मरावी ने एनएसएस रैली का नेतृत्व किया तथा रीता खंगाल महाविद्यालय के एनसीसी बटालियन का नेतृत्व किया.इस अवसर पर भारत के वीर शहीदों के जज्बा की गाथा को सुनकर एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवक राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति का प्रेरणा लिए।
