
नई दिल्ली , 27 अगस्त , लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Shri Om Birla) ने गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chathurthi today ) की लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा: “श्री गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं।
समस्त सिद्धियों के प्रदाता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से प्रत्येक जीवन में शुभ-लाभ का संचार हो, हमारा राष्ट्र निरंतर उन्नति के मार्ग पर गतिमान रहे, गौरीसुत श्री गणेश जी से यह प्रार्थना है।
ॐ गं गणपतये नमः।“
