नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यप्रणाली पर की आलोचना की है। उन्होंने आज एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति झूठे नैरेटिव गढ़ने, देश की संवैधानिक संस्थाओं (जैसे चुनाव आयोग और न्यायपालिका) की साख को ठेस पहुंचाने और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने तक सीमित हो गई है। विपक्ष संसद और सार्वजनिक मंचों पर बिना तथ्यों के भ्रामक दावे करता है।
