लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 10वें भव्य और दिव्य दीपोत्सव ( Ayodhya Deepotsav ) के अवसर पर प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और ‘योगी की पाती’ के माध्यम से अपना संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश की मुख्य बातों में स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों के बनाए दीये व उत्पाद खरीदने पर जोर दिया है।उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य और दिव्य दीपोत्सव ( Ayodhya Deepotsav ) के स्वागत के लिए पुलकित है। दीपोत्सव ( Ayodhya Deepotsav ) को अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व बताया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने आस-पास के वंचित परिवारों के साथ दीपोत्सव की खुशियां बांटें और उन्हें दीये, मिठाई तथा नए वस्त्र भेंट करें।
