लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए इस त्योहार को अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व भगवान श्रीराम के पावन आदर्शों का स्मरण कराता है। श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, न्याय और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
