
- कार्यक्रम का संचालन कंवल महिलांग के द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन चंद मोहन बंसल प्रधान पाठक नंदिनी खुंदिनी के द्वारा किया गया।
भिलाई- दुर्ग , 06 सितम्बर , शास.प्राथ.शाला नंदिनी खुंदिनी में आज दिनांक 06 सितम्बर 2025 को डा . सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस, शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया. शाला के प्रधान पाठक श्री चंद्रमोहन बंसल के प्रयास से यह शिक्षक दिवस व सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. सर्व प्रथम डा सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र में तिलक व माला अर्पण कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया।
शाला के शिक्षक कंवल महिलांग, राम कृष्ण श्रीमती शुषमा साहू, श्रीमती सत्यभामा शर्मा, पंकज पोतदार, ईश्वर लाल यादव,श्रीअनीष वर्मा व श्रीमती लता जांगड़े,का श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी ने अपने विचारों से बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कंवल महिलांग के द्वारा किया गया। और आभार प्रदर्शन चंद मोहन बंसल प्रधान पाठक नंदिनी खुंदिनी के द्वारा किया गया।
trending video
https://youtube.com/shorts/6nAzlms18l0?feature=share
