प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र के नेतृत्व में जिला संगठन के 09 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को लेखाधिकारी के विरूद्व शिकायती ज्ञापन प्रेषित करते हुए कार्यवाही की मांग की। शिक्षाधिकारियों ने ज्ञापन की मांगो पर प्रभावी कार्यवाही करवाने का लिए आश्वस्त किया।
लखनऊ 02 मार्च, 2024 campussamachar.com, जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय के लेखा विभाग के विरूद्व घूसखोरी की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आर0पी0 सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक एवं सयुक्त मंत्री तथा मीडिया प्रभारी सुमित अजाय दास ने लेखाधिकारी सचिन दीक्षित को उनके कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं उत्कोच की प्रत्याशा में लम्बित प्रकरणों का ज्ञापन प्रेषित करते हुए एक सप्ताह में उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही लेखाधिकारी को चेतावनी दी यदि भविष्य मे लेखाधिकारी या उनके कार्यालय में लेखाकारों की घूसखोरी की शिकायतें मिली तो जिला संगठन कड़ी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।
लेखाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर समस्याओं का निस्तारण करने तथा भविष्य में शिकायत का मौका न देने के लिए आश्वस्त किया। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र के नेतृत्व में जिला संगठन के 09 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को लेखाधिकारी के विरूद्व शिकायती ज्ञापन प्रेषित करते हुए कार्यवाही की मांग की। शिक्षाधिकारियों ने ज्ञापन की मांगो पर प्रभावी कार्यवाही करवाने का लिए आश्वस्त किया।
lucknow news today : लेखाधिकारी के विरूद्व शिकायती ज्ञापन में लेखा विभाग में बालक एवं बालिका विद्यालयों का चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, वेतन निर्धारण, जी0पी0एफ अग्रिम एवं अन्तिम भुगतान, अवशेष आदि प्रकरणों में हस्ताक्षर करने के लिए मांगी जा रही धनराशि के सम्बन्ध में तथा दीर्घकाल से लम्बित प्रकरणों का उल्लेख है। यह जानकारी अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री ने दी है।
