
- लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय(Rakesh kumar Dios lucknow ) में टीसी पर हस्ताक्षर करने के लिए एक-दो दिन ही बल्कि हफ्तों का समय लगता है . इतना ही नहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्य को बार-बार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के क्लर्क से अनुनय विनय करनी पड़ती है .
लखनऊ , 20 जुलाई , जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ (Rakesh kumar Dios lucknow ) कार्यालय में नए सत्र की प्रक्रिया में लगे विद्यालयों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है . इनमें सबसे बड़ी समस्या टीसी के प्रति हस्ताक्षर ( काउंटर साइन) कराने को लेकर है . विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत विद्यार्थी अलग-अलग कारणों से से एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में पढ़ने के लिए जाना चाहते हैं , जबकि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी देश-विदेश में अध्ययन के लिए भी जाते हैं .
ऐसे में विद्यार्थियों को अपने मूल विद्यालय से अन्य विद्यालय जाने के लिए प्रवेश के समय टीसी की जरूरत पड़ती है और टीसी पर प्रतिहस्ताक्षर करने की व्यवस्था शिक्षा विभाग में जिला विद्यालय निरीक्षकों को सौंप रखा है . जिला विद्यालय निरीक्षक खुद यह व्यवस्था न देखकर अपने किसी सहयोगी की जिम्में कर देते हैं और वही अधिकारी/ कर्मचारी टीसी पर प्रतिहस्ताक्षर करता है .
Dios lucknow office : लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय(Rakesh kumar Dios lucknow ) में टीसी पर हस्ताक्षर करने के लिए एक-दो दिन ही बल्कि हफ्तों का समय लगता है . इतना ही नहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्य को बार-बार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के क्लर्क से अनुनय विनय करनी पड़ती है . इसके बाद भी टीसी पर प्रति हस्ताक्षर हो जाएं तो यह बड़ी बात है . जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जुड़े लोग बताते हैं कि वर्तमान समय में टीसी प्रति हस्ताक्षर कराने के लिए आने वाले विद्यालयों को भी सुविधा शुल्क देना पड़ता है. यह सुविधा शुल्क विद्यालय के स्तर के हिसाब से होता है .अगर किसी विद्यालय की ओर से प्रति हस्ताक्षर करने आए कर्मचारियों द्वारा सुविधा शुल्क प्रदान नहीं किया जाता है तो उसे प्रति हस्ताक्षर करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा और तब तक विद्यार्थी संबंधित विद्यालय से टीसी प्राप्त करने के लिए चक्कर दर चक्कर लगाता रहता है.
Dios lucknow office news उल्लेखनीय है कि जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ (Rakesh kumar Dios lucknow ) के कार्यालय में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है. यहां विभिन्न कार्यों के लिए अनिवार्य रूप से सुविधा शुल्क वसूला ही जाता है . शायद इन्हीं सब मुद्दों को लेकर शिक्षक संगठनों में आक्रोश है और माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने शिक्षा विभाग खासकर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ कार्यालय (Rakesh kumar Dios lucknow ) में व्याप्त रिश्वतखोरी के खिलाफ 2 धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है.
