
- एक दिवसीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पदमश्री विमल जैन संस्थापक न्यासी भारत विकास विकलांग न्यास होंगे .
पटना , 20 जुलाई , पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना (Patliputra University, Patna ) के अंगीभूत इकाई टीपीएस कॉलेज पटना ( TPS College, Patna also known as Thakur Prasad Singh College is a general degree college in Patna, Bihar, India. It was established to perpetuate the memory of Thakur Prasad in the year 1960 ) द्वारा 22 जुलाई 2025 को भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में देवनागरी लिपि में भाषा दर्शन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. संगोष्ठी के आयोजन सचिव प्रोफेसर ( डॉक्टर ) श्यामल किशोर आचार्य स्नातकोत्तर दर्शन शास्त्र विभाग टीपीएस कॉलेज पटना है. इस एकदिवसीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर ( डॉक्टर ) विजय कुमार कर्ण अधिष्ठाता छात्र कल्याण नव नालंदा महाविहार नालंदा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार होंगे .
एक दिवसीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पदमश्री विमल जैन संस्थापक न्यासी भारत विकास विकलांग न्यास होंगे . इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर (डॉक्टर ) तपन कुमार शांडिल्य प्रधानाचार्य टीपीएस कॉलेज पटना एवं पूर्व कुलपति डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची करेंगे . कॉलेज में आयोजित से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग कॉलेज द्वारा किया जा रहा है.
विस्तृत विवरण देखने के लिए नीचे क्लिक करें
