- जिला संगठन की मांग पर जीपीएफ लेजर चेकिंग एवं लेखा पर्ची के 9 जुलाई को विशेष कैंप।
- बालक एवं बालिका विद्यालयों के प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत के आदेश जारी।
लखनऊ , 04 जुलाई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ के सरंक्षक डाक्टर आरपी मिश्र के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारी शिक्षकों की विभिन्न मांगों को हल करने के लिए प्रयासरत हैं और कई मांगे पूरी भी हो चुकी हैं , डाक्टर आरपी मिश्र ने बातया पीएफ लेजर की चेकिंग न होने और लेखा पर्ची के निर्गत न होने से सेवानिवृत्ति के समय तथा जीपीएफ अग्रिम लेने के समय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए जिला संगठन ने तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी के सहयोग से गत वर्ष भी जीपीएफ लेजर चेकिंग और लेखा पर्ची के लिए विशेष कैंप लगवाए थे किंतु अनेक विद्यालय विभिन्न कारणों से कैंप में सम्मिलित नहीं हो पाए थे। इसलिए इस वर्ष जिला संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं लेखा अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह से दिनांक 16 जून 2026 को जिला संगठन के साथ हुई वार्ता में लिए गए निर्णय के अनुसार लेजर चेकिंग एवं लेखा पार्टी निर्गत करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया है।
डाक्टर आरपी मिश्र ने आगे बताया जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि यदि उनके विद्यालय के जीपीएफ लेजर अद्यतन चेक न हुए हों और लेखा पर्ची निर्गत न हुई हो तो दिनांक 09 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाले विशेष कैंप में अपने विद्यालय के लिए निर्धारित तिथि को लेजर चेक करा कर लेखा पर्ची निर्गत कराने में सहयोग करें और किसी कठिनाई की दशा में जिला संगठन के पदाधिकारियों से अवश्य संपर्क करें।
डाक्टर मिश्र ने आगे बताया कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ दिनांक 16, जून, 2026 जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं लेखाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता के अनेक निर्णयों को क्रियान्वयन हो चुका है। संगठन के पदाधिकारी शीघ्र ही जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी से मिल कर अवशेष, एनपीएस शिक्षक/शिक्षिकाओं (कार्यरत एवं सेवानिवृत्त) की समस्याओं, नोशनल वेतनवृद्धि तथा शेष अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही करवाएंगे।
यह भी पढ़ें
