नई दिल्ली .भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) ने आज 16 अक्टूबर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party ) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने (Dharmendra Pradhan ) एक्स पर लिखा कि शिक्षा में सुधार को लेकर शुरू किए गए कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party ) के आंदोलन का असली चेहरा अब सामने आ गया है .उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जिस तरह से आंदोलन शुरू किया गया था और उसके बाद एक-एक करके सामने आ रहे चेहरों से स्पष्ट हो गई कि इनका असली मकसद क्या है ?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने (Dharmendra Pradhan ) लिखा देशहित, व्यवस्था को ठीक करने के दावे और छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। खुले तौर पर “Regime Change” और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात करना स्पष्ट करता है कि यह छात्रों की आड़ में केवल देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की सोची-समझी साजिश है। मगर, विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता का सपना देखने वाले ये देश विरोधी लोग समझ लें कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से तय होता है। इसलिए, भारत की जनता इस अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
