नई दिल्ली , 08 अप्रेल , भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायुसेना अकादमी के लिए सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025 का अंतिम परिणाम आयोग द्वारा 30 मार्च, 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से घोषित किया गया, जिसमें योग्यता क्रम में 302 (190 + 85 + 27) उम्मीदवारों की सिफारिश की गई। ( The final result of the Combined Defence Services Examination (II), 2025 for Indian Military Academy’, ‘Indian Naval Academy’ and ‘Air Force Academy’ was declared by the Commission vide Press Note dated 30th March, 2026 recommending 302 (190 + 85 + 27) candidates, in order of merit.)
सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025 के नियम 8 के अंतर्गत एक नया प्रावधान जोड़ा गया है, जिसमें उम्मीदवारों के क्रम में अधिक सटीकता और निष्पक्षता लाने के लिए मानक राउंडिंग ऑफ सिद्धांत का पालन करते हुए अंकों को दो दशमलव अंकों तक राउंड ऑफ करने का प्रावधान है। इस प्रावधान के अनुरूप, अनुशंसा किए गए उम्मीदवारों की आपसी रैंकिंग में मामूली संशोधनों के साथ संशोधित योग्यता क्रम जारी किया है, परिणाम की कुल संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
