लखनऊ, 29 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से उनके आवास कालिदास मार्ग लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने योगी सरकार द्वारा महासंघ के अनुरोध पर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद प्रस्ताव सौंप कर आभार प्रकट किया और इस कल्याणकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी का नागरिक अभिनंदन करने का अनुरोध पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इसके साथ महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने लंबित कर्मचारी समस्या पर ध्यान आकृष्ट किया, मुलाकात अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक महौल में संपन्न हुई। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला जी के नेतृत्व में महामंत्री नंदकिशोर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, समन्वयक राकेश यादव तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिवेदी प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।
महासंघ पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट करते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महासंघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट करते हुए अवकाश नकदीकरण (Leave Encashment) की सुविधा पुनः बहाल करने और विश्वविद्यालयों में 31 दिसंबर 2001 के बाद नियुक्त दैनिक वेतन, संविदा एवं तदर्थ कर्मचारियों को विनियमित किए जाने का अनुरोध किया। मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व शिक्षकों को 01 अप्रैल 2026 से कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इसका शुभारंभ समारोह पूर्वक किया जाएगा। मा. मुख्यमंत्री जी स्वयं लाभार्थियों को कार्ड देकर इस योजना का शुभारंभ करेंगें।
मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना एवं आश्वासन दिया कि संबंधित समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
यह मुलाकात न केवल कर्मचारी हितों के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि भविष्य में सकारात्मक परिणामों की आशा को भी सुदृढ़ करती है। अंत में, हम सभी कर्मचारीगण माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं एवं आशा करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
